गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय सदस्य का किया स्वागत
आजमगढ़, सितम्बर 5 -- फूलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के सभी प्रांतों सहित गोरखपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय द्वारा घोषित की गई इस 39 सदस्यीय नई टीम के सामने आते ही नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देने का तांता लग गया है। फूलपुर कस्बा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अंशुमान जायसवाल को गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय सदस्य बनाए जाने पर सुबह से ही उनके आवास पर लोगों का आना-जाना लगा रहा। फूलपुर मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद के नेतृत्व में अंशुमान जायसवाल को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल, श्रीलाल यादव, अमित जायसवाल, दुर्गेश अग्रहरि,अंगद सोनकर, अभय सिंह लालू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.