गोरखपुर, जनवरी 25 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने गोरक्ष एन्क्लेव आवासीय योजना में अवैध रूप से हो रहे आवागमन को लेकर संबंधित भवन स्वामी के खिलाफ नोटिस चस्पा कर सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि 28 जनवरी तक यदि पश्चिम दिशा की निर्धारित सड़क पर निकास नहीं खोला गया तो गोरक्ष एन्क्लेव योजना की अधूरी बाउंड्री वॉल का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। प्राधिकरण के अनुसार इंदिरा नगर निवासी हरिनारायण सिंह के भवन से गोरक्ष एन्क्लेव योजना के ब्लॉक-बी के पीछे, यूरो किड्स स्कूल से सटे क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश किया जा रहा है। इससे आवासीय योजना के आवंटी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। गोरक्ष एन्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.