गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाले होंगे सम्मानित: मुख्यमंत्री
लखनऊ, मार्च 21 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। गोसेवा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। इस क्षेत्र में समर्पित लोगों का सार्वजनिक सम्मान किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को गोसेवा आयोग की बैठक में निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए हर गोशाला में 'भूसा बैंक' बनाने को कहा। उन्होंने स्थानीय किसानों के साथ समन्वय कर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को गो-आश्रय स्थलों से जोड़ने के निर्देश दिए। सभी गो-आश्रय स्थलों में कैमरे लगाकर निगरानी के निर्देश दिए। सीएसआर फंड के प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और तकनीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.