गोरक्षा दल ने भेंस के बच्चों की भरी गाड़ी को गोशाला भिजवाया
सहारनपुर, जून 17 -- पुवांरका। भेंस के बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी को गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गोशाला भिजवा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक व गाड़ी को कब्जे में लिया। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के लखनौती खुर्द पुलिया के पास गोरक्षा दल के उपाध्यक्ष ललित शर्मा व अनमोल राणा के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भेंस के 17 बच्चों से भरी पिकअप गाड़ी को मुक्त कराकर गोशाला भिजवा दिया। अनमोल शर्मा ने बताया कि एक पिकअप गाड़ी बरौली की ओर से सहारनपुर की ओर जा रही थी, उसमें भैंस के 17 बच्चों को ठूंस कर भरा हुआ था। गाड़ी को रुकने के लिये कहा तो उन्होंने गाड़ी को तेजी से सहारनपुर की ओर भगा दिया। आगे कार्यकर्ताओं व पुलिस को सूचना दी गई तो गाड़ी को लखनौती खुर्द के पास पुलिया पर रोक लिया गया। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। मौका देखकर दो लोग फरार हो गये। उनके एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.