गोरक्षा का संदेश लेकर 400 किमी की पदयात्रा पर निकलीं कुसुम साहू
गिरडीह, अगस्त 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सावन माह के पावन अवसर पर झारखंड के कोडरमा (डोमचांच) की कुसुम साहू अपनी माता सरिता देवी और साथी लीलावती कुमारी के साथ 21 लीटर जल लेकर लगभग 400 किलोमीटर की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। यात्रा के पांचवें दिन जमुआ पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ उन्हें रात्रि विश्राम के लिए लंगटा बाबा मंदिर पहुंचाया गया। जमुआ से लोग डीजे की धून और बोल बम, हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए खरगडीहा पहुंचे। स्वागत के दौरान पंकज कुमार, भाजपा नेता अनूप चन्द्रवंशी, अमरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अंकित कुमार, शंकर कुमार, सक्षम सेठ, अजय कुमार, विकास कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: हमारे शिवालय: 1925 में स्वयं-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.