सुल्तानपुर, मार्च 7 -- सुलतानपुर, संवाददाता। गोरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इस मुद्दे को उठाने पर उन्हें विभिन्न प्रकार की यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि गोरक्षा हमारा धर्म और कर्तव्य है, इसलिए इसे बचाने और इसके लिए सख्त कानून बनवाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। लंभुआ में उनके स्वागत के बाद हनुमान जी के दर्शन-पूजन करने के उपरांत शंकराचार्य ने कहा कि गोरक्षा के लिए चल रही इस मुहिम में हर व्यक्ति को भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकारें गोरक्षा के नाम पर सत्ता में आईं, वही आज गायों के संरक्षण में विफल साबित हो रही हैं।उन्होंने आगे कहा कि जनता अपने जनप्रतिनिधियों को वोट देकर सदन में भेजती है, लेकिन वे वहां जनता की भावनाओं के...