गोरक्षनाथ में महिला के पेट से निकला 5 किलो का ट्यूमर
गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर। गोरक्षनाथ चिकित्सालय में डॉक्टरों ने महिला के ओवरी से पांच किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। महिला बिहार के पश्चिमी चम्पारण की निवासी है। वह लंबे समय से गैस, पेट दर्द एवं भूख न लगने की समस्या से परेशान थीं। उन्हें गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय में परिजनों ने भर्ती कराया। इलाज के दौरान लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. संदीप राय ने मरीज की सीटी स्कैन तथा सीए-125 जांच कराई गई। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला के अंडाशय (ओवरी) में बड़ा ट्यूमर है। इसके बाद डॉ. संदीप राय एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक दूरबीन विधि से सर्जरी की गई। ऑपरेशन के दौरान महिला के शरीर से लगभग 5 किलोग्राम वजन का ओवेरियन ट्यूमर सुरक्षित रूप से निकाला गया। सर्जरी सफल रही तथा उपचार के बाद रोगी का स्वास्थ्य तेजी से बेहतर हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.