गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता गोरखपुर के सुथनी गांव में 40 एकड़ में विकसित किए जा रहे देश के पहले इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी-कम-लर्निंग सेंटर के जरिए नगर निगम क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के 11 स्थानीय निकाय (नगर पंचायतों) को भी कचरा मुक्त किया जाएगा।750 टन प्रतिदिन क्षमता के एनटीपीसी प्लांट के संचालन के लिए नगर निगम आसपास की 11 नगर पंचायतों से हर दिन 267 टन कचरा खरीदेगा। इसके लिए इन नगर पंचायतों के साथ एमओयू होगा। नगर पंचायते स्वयं सुथनी प्लांट में कचरा पहुंचाएगी। नगर निगम कचरा के बदले उन्हें प्रति टन 400-500 रुपये भुगतान करेगा। 2024 की आबादी के हिसाब से नगर निगम और 11 नगर पंचायतें मिलकर हर दिन 582 टन म्यूनिसिपल वेस्ट करती हैं जिसके प्रसंस्करण से 233 टन आरडीएफ (ईधन) मिलेगा। यह भी पढ़ें- 721 करोड़ की सीवरेज लाइन परि...