गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के चार और मंदिरों का पर्यटन विकास किया जाएगा। सथरी के प्राचीन शिव मंदिर, कुई बाजार शिव मंदिर, रन्दौली मठिया झारखंडी शिव मंदिर और बूढ़ाडीह समय माता मंदिर के लिए 06.87 करोड़ रुपये की धनराशि को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 03.53 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने प्रथम कार्यकाल में जनपद में काफी मंदिरों का पर्यटन विकास कराया उसी कड़ी में वित्त वर्ष 2025-26 में ग्राम सथरी स्थित शिव मंदिर के लिए 01.63 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.