गोरक्षण एवं जैविक उत्पादों से रुबरु हुए महाविद्यालयों के विद्यार्थी
सहारनपुर, जून 26 -- सहारनपुर, संवाददाता नगर निगम सहारनपुर द्वारा संचालित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला में गुरुवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण में विद्यार्थियों को गोवंश संरक्षण, गो-आधारित उद्योगों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। एरॉन एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस भ्रमण में यूपीईएस यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, ऐमिटी यूनिवर्सिटी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने गोशाला में गोबर और गोमूत्र से बनने वाले विभिन्न उत्पादों को तैयार होते हुए देखा। विद्यार्थियों को बताया गया कि गोबर से दीये, राखियां, तिरंगा चेस्ट बैज, धूपबत्ती, गो-काष्ठ तथा प्राकृतिक पेंट जैसे उत्पाद तैयार किए जाते हैं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.