बदायूं, अप्रैल 18 -- गाजियाबाद के गोरक्षक दक्ष चौधरी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी देने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। अलापुर क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक गाजियाबाद के गोरक्षक दक्ष चौधरी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में युवक खुद को नदीम मेंटल बताते हुए ककराला आकर मिलने की चुनौती देता है और गाली-गलौज के साथ धमकी भी देता दिखाई देता है। यह भी पढ़ें- दबंग महिला ने चौकी इंचार्ज और इंस्पेक्टर पर की अभद्र टिप्पणी उसने यह भी कहा कि वह आजाद समाज पार्टी से जुड़ा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद गोरक्षा दल के कार्यकर्ता...