गोरक्षकों ने चमड़ा लदा ट्रक रोककर पुलिस के सुपुर्द किया
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- गोरक्षकों ने कच्चा चमड़ा ले जा रही ट्रक को रोककर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हाईवे पर ट्रक से बदबू और टपकता पानी देखकर अजीत शर्मा ने साथी गोरक्षकों के साथ ट्रक को रोक लिया। चालक ने बताया ट्रक में कच्चा चमड़ा लदा है। गौरक्षकों ने कांवर मार्ग पर कच्चे चमड़े के परिवहन पर आक्रोश जताते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने पहुंचकर ट्रक को अभिरक्षा में ले लिया। ट्रक को कांवर रुट से हटाकर खड़ा कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक नियमानुसार कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.