बरेली, दिसम्बर 22 -- रामनगर/बरसेर। एक गेशाला के केयरटेकर को कुछ गोरक्षकों ने पीट दिया और प्रधान को धमकी दी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रधान को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ब्लॉक रामनगर के गांव चंदपुरा शिवनगर के प्रधान प्रवेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव की गोशाला की देखरेख करते हैं। सोमवार को कुछ लोग खुद को गोरक्षक बताते हुए वहां पहुंचे और केयर टेकर से अवैध वसूली की मांग करने लगे, मना करने पर उनके साथ मारपीट की। उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान गोरक्षक एक गाय की वीडियो बनाकर भी ले गए हैं। इस बारे में थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई है कि दोनों पक्षों में वहां गालीगलौज व मारपीट हुई है। अगर तहरीर देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.