अमरोहा, फरवरी 14 -- हसनपुर। सैद नगली के गोया वर्ल्ड स्कूल के 12वीं के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्रवेश पत्र मिलने के बाद फेयरवेल व स्क्रिबल डे सेलिब्रेशन किया। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा से पहले माहौल खुशनुमा रहा। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अलविदा लिखा और इस पल को यादगार बनाया। प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता व प्रबंधक आकाश गर्ग ने मेहनत व लगन संग पढ़ाई कर लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी को प्रेरित किया। बच्चों को परीक्षा से जुड़ी जानकारी देते हुए अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.