संभल, अप्रैल 13 -- गोया वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्चों ने बैसाखी के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि अन्य बाल कलाकारों ने आपस में पंजीरी व नए अनाज से बनी मिठाइयों का आदान-प्रदान कर त्योहार की खुशी साझा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। प्रबंधक आकाश गर्ग ने अपने वक्तव्य में बैसाख माह में नई फसल आने पर मनाए जाने वाले इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इसकी शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.