गोया वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
संभल, जुलाई 13 -- पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान का संदेश देते हुए गोया वर्ल्ड स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के नाम एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार मां निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उनका जीवन संवारती है, उसी प्रकार पेड़ भी बिना किसी भेदभाव के सभी जीवों को प्राणवायु, छाया, फल और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.