बक्सर, मार्च 17 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गोयल धर्मशाला के पास सड़क किनारे लगे फलों से लदे दो ठेलों में बीते सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती तब तक दोनों ठेले और उन पर रखे फल जल गए। गोयल धर्मशाला के पास सड़क किनारे दिन भर फल बेचने वाले लोग रात में अपने ठेले वहीं छोड़कर घर चले जाते हैं। इन ठेलों पर लदे फलों को वहीं तिरपाल से बांधकर छोड़ दिया जाता है। बीते सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे यहां दो ठेलों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों और पुलिस वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया, नहीं तो आस-पास लगे अन्य ठेले भी आग की जद में आ गए होते। जो ठेले आग में जले वे शहर के नालबंद टोली निवासी जावेद राइन और हनुमान फाटक निवासी साग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.