सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- सीतामढ़ी। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीतामढ़ी और शिवहर जिले के पांच राजकीय डिग्री कॉलेजों में प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति की है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. समीर कुमार शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिले के पांच अंगीभूत (कॉ्स्टिटट्यूएंट) कॉलेजों के प्राचार्यों को इन राजकीय डिग्री कॉलेजों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ​कुलसचिव के आदेश के अनुसार एसआरके गोयनका कॉलेज के प्राचार्य ​डॉ. ओपी राय को राजकीय डिग्री कॉलेज, सोनबरसा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह एसएलके कॉलेज के प्राचार्य ​डॉ. वीरेंद्र चौधरी को राजकीय डिग्री कॉलेज, चोरौत, आरएसएस महिला कॉलेज की प्राचार्या ​डॉ. अर्पणा कुमारी को राजकीय डिग्री कॉलेज, बाजपट्टी व आरएसएस साइंस कॉलेज की प्राचार्या...