बांका, मार्च 13 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामचुआ पंचायत स्थित गोयड़ा गांव में बीती रात बुधवार को अगलगी घटना हुई। जिसमें एक किसान के फुस का घर जलकर राख हो गई। घटना में अनाज, वर्तन , वस्त्र सहित अन्य सामग्री करीब पच्चास हजार रुपए का नुकसान हो गया। इस घटना में पीड़ित भैरव पांडेय ने गांव के ही रामकुमार तिवारी सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत की है। बताया कि शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर जलकर राख हो गया। वहीं राम कुमार ने अपने उपर लगे आरोप को निराधार बताया है। थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने मामले की जांच करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.