गोमो- चोपन पैसेंजर घंटो लेट चली
लातेहार, जून 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह से होकर गुजरने वाली अप गोमो- चोपन पैसेंजर मंगलवार को कई घण्टे विलम्ब से पहुंची। यात्रियों को कितनी परेशानी हुई,यह अंदाजा लगाया जा सकता है। यात्रियों के अनुसार उक्त ट्रेन का दोपहर 12:35 बजे समय है, लेकिन शाम पांच बजे के बाद साढ़े चार घण्टे से अधिक देर वह पैसेंजर ट्रेन चली। बता दे कि रोज पैसेंजर ट्रेन काफी लेट चल रही है। इससे यात्री आजिज हो गए हैं, लेकिन इसे देखने वाला कोई नही है। यह भी पढ़ें- 13 घंटे लेट पहुंची लोहित एक्सप्रेस यह भी पढ़ें- यशवंतपुर-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन साढ़े 17 घंटे देरी से चली, यात्री रहे खासे परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.