गोमो होकर 10 को चलेगी लखनऊ-आदित्यपुर स्पेशल
धनबाद, अक्टूबर 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुर्गापूजा में ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोमो होकर लखनऊ-आदित्यपुर-लखनऊ के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। जारी अधिसूचना के अनुसार लखनऊ से आदित्यपुर जाने वाली 04218 स्पेशल ट्रेन 10 अक्तूबर को लखनऊ से दोपहर 12.05 बजे खुलेगी। यह ट्रेन रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया रात 3.15 बजे, भोजूडीह, अनारा, पुरुलिया और चांडिल स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 7.10 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी। इसी तरह 04217 आदित्यपुर-लखनऊ स्पेशल 15 अक्तूबर को सुबह 11.10 बजे आदित्यपुर से खुलकर दोपहर 3.50 बजे गोमो और अगले दिन सुबह सात बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- हैदराबाद और नागपुर के लिए सासाराम से स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- नरकटियागंज होकर चलेंगी तीन जोड़ी पूजा स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.