गोमो स्टेशन पर टीटीई की तत्परता से दृष्टिबाधित यात्री को मिली मदद
धनबाद, मई 16 -- गोमो स्टेशन पर टिकट जांच कर्मचारियों की संवेदनशीलता और तत्परता से एक दृष्टिबाधित व्यक्ति को मदद मिली और वह सही ट्रेन पकड़ कर अपने गंतव्य को जा सका। गोमो स्टेशन पर कार्यरत टीटीई अभिनव कुमार आनंद एवं विवेक कुमार रवि ने एक दिव्यांग यात्री की मदद की। दरअसल यात्री एक आंख से पूर्णतः दृष्टिहीन थे तथा दूसरी आंख से भी उन्हें स्पष्ट दिखाई नहीं देता था। उन्हें गया से हावड़ा जाने वाली ट्रेन से यात्रा करनी थी, लेकिन जानकारी के अभाव में वे गलती से दूसरी ट्रेन में सवार हो गए। सहयात्रियों से जानकारी मिलने पर वे गोमो स्टेशन पर उतर गए। गोमो स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात दोनों टीटीई ने यात्री की परेशानी को समझते हुए उन्हें सही जानकारी दी और सुरक्षित रूप से उचित प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने यात्री को हटिया-वर्धमान मेमू एक्सप्रेस में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.