गोमो सिक लाइन में मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की हुई तैयारी
धनबाद, अगस्त 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। गोमो स्टेशन स्थित सिक लाइन में रविवार को एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास ट्रेन में किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया गया था। मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई की। 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस में काल्पनिक दुर्घटना के आधार पर सभी ने अभ्यास किया। इस दौरान हादसे या आपातकाल की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने, राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारू, त्वरित और सुरक्षित तरीके से संचालित करने का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में अलग-अलग विभागों के बीच आपसी तालमेल, क्विक रिस्पांस और बचाव कार्यों की तत्परता को जांचना था। रेलवे में समय-समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.