धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को जनता दरबार लगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम जनों की समस्याएं सुनीं। गोमो लोको बाजार के लोगों ने वहां के एक सामूहिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत डीसी से की। कहा कि इससे राह चलना मुश्किल हो गया है। अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। वहीं तोपचांची से आए लोगों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर रास्ता बंद करने की शिकायत डीसी से की। जनता दरबार में जयरामपुर कोलियरी से आए व्यक्ति ने जमीन का म्यूटेशन नहीं होने, पाथरडीह से आए व्यक्ति ने रजिस्ट्री एवं म्यूटेशन होने के बाद भी जमीन पर दखल कब्जा नहीं मिलने, टुंडी के व्यक्ति ने ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत कराने, राजगंज के व्यक्ति ने एनएच चौड़ीकरण के लिए अधिगृहीत भूमि का मुआवजा भाइयों द्वारा हड़प लेने की शिकायत की। वहीं प्रीत विहार कॉलोनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.