धनबाद, अप्रैल 2 -- गोमो, प्रतिनिधि। गोमो जंगल कोठी हनुमान मंदिर तथा सिकलाईन,रेल अस्पताल कालोनी, सिकलाईन, बिशनपुर, जीतपुर, पुराना बाजार, घुनघुसा, खेशमी, आरपीएफ शिव मंदिर, खरियो, कोरकोट्टा आदि जगहों पर सभी हनुमान मंदिर में बुधवार को धूमधाम से छठियारी मनाई गई। लगभग सभी हनुमान मंदिरों में बड़े पैमाने लंगर का आयोजन किया गया। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने कतार में खड़े होकर प्रसाद ग्रहण किया। सभी पूजा समितियों ने आए हुए श्रधालुओं का जमकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...