धनबाद, मार्च 16 -- गोमो, प्रतिनिधि। गोमो प्लेटफार्म पर ट्रेन में पानी आपूर्ति करने वाले ठेका कर्मचारियों ने सोमवार सुबह बेतन बढोतरी की मांग को लेकर हंगामा करते हुए काम को बंद कर दिया। जिसके बाद गोमो प्लेटफार्म पर आने जाने वाली सभी ट्रेनों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। जिसके बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई। जिसके बाद संबंधित ठेका कंपनी एमएस सपोर्ट सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के संचालक को स्थानीय रेल पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी दिया। और फिर ठेका कर्मचारियों से वार्ता हुई। कर्मचारियों की मांग थी कि पहले दो बार बेतन बढाने का आश्वासन दिया गया लेकिन नहीं किया गया। बातचीत के बाद कर्मचारियों और पदाधिकारियों के बीच सहमति बनी। बुधवार तक मामले में ठोस कदम उठते हुए मांगों पर विचार होगा। जिसके बाद आश्वासन पर कर्मचारी वापस काम पर ल...