कोडरमा, अप्रैल 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। गोमो-कोडरमा-पारसनाथ रेलखंड में गुरुवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, धनबाद के नेतृत्व में गोमो स्क्वॉड एवं महिला स्क्वॉड द्वारा विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर संचालित किया गया। जांच के दौरान कुल 156 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 46,475 रुपये वसूले गए। रेल प्रशासन ने पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में वैध टिकट के साथ यात्रा करने की सख्त हिदायत दी। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा नियमों का पालन करते हुए टिकट लेकर ...