गोमो के युवक को सांप ने डंसा, गंभीर
धनबाद, मई 8 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल अस्पताल में गुरुवार की सुबह एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गोमो के चैता निवासी खीरू राय (39) अपने घर के बाहर आंगन में बैठे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में गंभीर युवक का इलाज चल रहा है। खीरू राय की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें कि युवक के बाएं हाथ में सांप ने डंसा है। परिजनों के अनुसार डंसने के बाद सांप जंगल की ओर भाग गया। यह भी पढ़ें- कटिहार: खेत में काम के दौरान महिला को सांप ने काटा, हालत स्थिर खीरू राय मजदूरी करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.