औरैया, अप्रैल 19 -- दिबियापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गौ आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के जिलों में गोमूत्र की डेयरी शुरू करने और 100 बायोगैस संयंत्र स्थापित करने की तैयारी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने रविवार को दिबियापुर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। नगर पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस योजना के लिए करीब 10 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके तहत भविष्य में गोबर गैस को कंप्रेसर के जरिए सिलेंडर में भरकर सीधे घरों तक पहुंचाने की योजना है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने गौशालाओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.