बरेली, अगस्त 11 -- मीरगंज, संवाददाता। सावन में कांवड़िए शिव भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। दूसरे सोमवार को हाईवे पर कांवड़िए गंगाजल लेकर बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए शिवालय की ओर बढ़ते दिखे। मोहम्मदी निवासी आशाराम राठौर साथी सुनील कटियार और श्याम के साथ गोमुख से गंगाजल लेकर मीरगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे ऋषिकेश से 28 जुलाई को गोमुख की ओर रवाना हुए। दुर्गम रास्ते से होते-होते हुए गोमुख पहुंचे। वहां के गंगाजल से वे मोहम्मदी के प्राचीन बाबा टेढ़ेनाथ धाम में महादेव का जिलाभिषेक करेंगे। फतेहगंज पूर्वी निवासी दीपक, सोमवीर, शालू और गोल्डी 51 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से मीरगंज की शिव कुटिया पहुंचे। यह भी पढ़ें- उम्र के बराबर जल उठाने का अनोखा संकल्प, कलश की बढ़ी मांग मंगलवार को शाहजहांपुर के फिरोजपुर में मन्नत मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। शाल...