हापुड़, जुलाई 26 -- सावन माह में शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। गंगाजल लाने के लिए गांव-गांव से भक्तों के जत्थे गोमुख के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चों में भी कावड़ लाने का उत्साह देखते ही बन रहा है। रविवार को भी सिंभावली से करीब 15 शिव भक्तों का जत्था गोमुख के लिए रवाना हो गया है। वहीं दो दिनों में दर्जनों की संख्या में क्षेत्र से कांवडिय़े गंगा जल लेने गोमुख के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।श्रवण मास में महादेव के जलाभिषेक के लिए भक्तों के प्रस्थान करने का सिलसिला जारी है। यह भी पढ़ें- बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था गांव गांव से निकासी के बाद भक्त हर हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे के साथ रवाना हो रहे हैं। आगामी 11 अगस्त तक भक्त वापस लौटकर गंगा ज...