गोमिया से चार बार विधायक रहे माधवलाल सिंह का निधन
बोकारो, मई 13 -- गोमिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं बिहार-झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का बुधवार सुबह करीब 9 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रांची स्थित पल्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें बोकारो से रांची रेफर किया गया था। उनके निधन की खबर फैलते ही बोकारो समेत पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, समर्थकों और क्षेत्र की जनता ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। माधवलाल सिंह का राजनीतिक जीवन चार दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहा। वे पहली बार वर्ष 1985 में गोमिया से बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। यह भी पढ़ें- 4 बार के विधायक, झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन इसके बाद 1990 में पुनः विधायक बने। झारखंड गठन के बाद वर्ष 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.