बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गोमिया अंचल के चौकीदार दफादारों को पांच माह से और चास अंचल के चौकीदार दफादारों को चार माह से वेतन नहीं मिलने से भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। साथ ही इनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी प्रभावित होने लगा है। चौकीदार दफादार जब अंचल पदाधिकारी और नाजिर से मिलते हैं तो बताया जाता है कि जल्दी वेतन भुगतान हो जाएगा। इसी तरह से कहते कहते अभी तक पांच माह गुजर गये। विदित हो कि झारखण्ड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा बोकारो सहित अन्य सभी जिलों के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारियों को चौकीदार दफादारों का वेतन भुगतान करने के लिए आबंटन उपलब्ध करा दिया गया है। झारखण्ड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह का कहना है कि गोमिया व चास अंचल के सीओ और नाजिर की मनमानी के चलते दोनों अ...