बोकारो, मई 18 -- सोमवार को गोमिया रेलवे स्टेशन एवं आईईएल थाना क्षेत्र में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि प्रशासन और दमकल विभाग की तत्परता से दोनों घटनाओं में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पहली घटना धनबाद रेल मंडल के गोमिया रेलवे स्टेशन की है, जहां बलुमाथ से गोड्डा जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के चार वैगनों में आग लग गई। बताया गया कि मालगाड़ी को गुरुवार की शाम स्टेशन पर स्टेबल किया गया था। सोमवार को एक वैगन से धुआं निकलते देख यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी। यह भी पढ़ें- गोगौरा में लगी आग, सात लोगों के घर जलकर राख सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर सह प्रभारी अधीक्षक अनिल कुमार पहुंचे तो चार वैगनों में आग लगी पाई गई। रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर संबंधित लाइन की बिज...