गोमिया विस की प्रभारी बनी रंजीता करमाली
रामगढ़, मई 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर निवासी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव सह जेपीसीसी पदाधिकारी रंजीता करमाली को गोमिया विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इस संदर्भ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की ओर से जारी पत्र में जनसंपर्क कर संगठन का विस्तार करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। रंजीता करमाली ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने जिस विश्वास से उन्हे यह दायित्व सौंपा है, उसका निवर्हन पूरी निष्ठा से करेंगी। इधर प्रभारी बनाए जाने पर जयप्रकाश उर्फ ननकी सिंह, राजन करमाली, गगन करमाली, संतोष करमाली, शहजाद तालीम, श्यामसुंदर प्रसाद, रियाज अंसारी, मीणा मुंडा, सलेहा खातून, सुनीता कनौजिया, मुस्लिम अंसारी, आलम अंसारी, शारदा रमण आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए रंजीता करमाली को बधाई सहित शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.