बोकारो, जून 6 -- पेटरवार प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड की बदहाल ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण पहल की है। यह भी पढ़ें- गोमिया क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास की मांग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उपायुक्त को भेजा प्रस्तावग्रामीण सड़कों का हाल मंत्री ने पत्र में कहा है कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित कई सड़कें अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं पत्र में कई प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है।मांग की गई सड़कों की सूची इनमें गझंडी से झुमरा तक 28 किलोमीटर, जगेश्वर बिहार मार्ग से ...