गोमिया विद्युत सब स्टेशन में जलजमाव
बोकारो, सितम्बर 2 -- पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गोमिया प्रखंड में जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के चलते झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के 33/11 केवी गोमिया विद्युत सब स्टेशन परिसर में पानी भर गया। जलजमाव के कारण सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे पांच फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में करीब सोमवार को तीन घंटे और मंगलवार को करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। सब स्टेशन परिसर में पावर हाउस, स्विच यार्ड व ट्रांसफार्मर सहित अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास पानी जमा हो गया था। उपकरणों में पानी पहुंचने से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पावर हाउस की आने वाली बिजली लाइन का आइसोलेटर खोलकर आपूर्ति बंद कर दी गई। यह भी पढ़ें- Unnao News: बारिश मे बत्ती गुल होने से लोग हुए परेशान इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.