बोकारो, मई 18 -- गोमिया। गोमिया अंचल के पलिहारी गुरूडीह पंचायत में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज परियोजना से प्रभावित विस्थापितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बोकारो के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारका बैठा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के अध्यक्ष विनय महतो एवं सचिव राकेश कुमार कर रहे थे।

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में देरी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राकेश कुमार ने बताया कि अक्टूबर 2023 में रेल ओवरब्रिज निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण को लेकर आमसभा आयोजित की गई थी तथा फरवरी 2025 में संबंधित विस्थापितों को मुआवजा भुगतान का नोटिस दिया गया। बावजूद इसके करीब 15 माह बीत जाने के बाद भी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शिथिल और लंबित बनी हुई है।

सरकारी उदासीनता का असर उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना ...