गोमिया रेलवे स्टेशन पर माकपा का प्रदर्शन, एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
बोकारो, मई 11 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में रविवार को गोमिया रेलवे स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "गोमिया रेलवे स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार बंद करो" तथा "विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव गोमिया में चालू करो" जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के उपरांत धनबाद रेल मंडल प्रबंधक के नाम संबोधित 13 सूत्री मांग पत्र गोमिया स्टेशन प्रबंधक को सौंपा गया। नेतृत्व कर रहे पार्टी के गोमिया प्रखंड सचिव सह बोकारो जिला कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि गोमिया रेलवे स्टेशन से होकर चार एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन उनका ठहराव यहां नहीं हो रहा है, जिससे स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया कि 17 अप्रैल को भी पार्टी की ओर से विभिन्न ट्रेनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.