बोकारो, फरवरी 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि। डुमरी विधायक सह जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू और महुआटांड़ पंचायत के गांगपुर गांव पहुंचकर बीते दिनों हाथी के हमले में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात की। बताया कि वे डीसी और वन विभाग के अधिकारी से बात की और कहा कि तत्काल इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ज्यादा समय तक किया जाय। इसके अलावा गांव के युवाओं से कहा कि जब तक हाथी दूसरे क्षेत्र में नहीं चले जाते, तब तक गांव के नौजवानों को सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क रहना और पहरेदारी करना जरूरी है। चिंता जताई कि भय के कारण शाम होते ही ग्रामीण महिलाएं खाना लेकर दूसरे के घरों में सोने को मजबूर हैं। अपील किया कि जिन ग्रामीणों के घर मजबूत हैं, वे इस संकट की घड़ी में कमजोर परिवारों को अपने यहां शरण दें ताकि सभी सुरक्षित रह सके। ...