बोकारो, फरवरी 5 -- गोमिया (बेरमो), प्रतिनिधि। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया वन क्षेत्र से सटे गांवों में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में बुधवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे हाथियों के झुंड ने गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीपुन्नू गांव के करमाली टोला में जमकर उत्पात मचाते हुए कुचलकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली। मृतकों में गांगू करमाली (65 वर्ष), उनकी पत्नी कमली देवी (62 वर्ष) व बड़ी भाभी भगिया देवी (65 वर्ष) शामिल है। तीनों बुजुर्ग थे, इसलिए जान बचाकर भागने में असफल रहे। वहीं करमी देवी नामक एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे पहले हाथियों का झुंड गांव में घुसा और एक घर को तोड़कर अनाज खाने की कोशिश में जब शीट वाले कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.