गोमिया में सोये बच्चे की सर्पदंश से मौत
बोकारो, सितम्बर 19 -- गोमिया प्रखंड की चुटे पंचायत अंतर्गत खरना गांव निवासी लोकनाथ महतो के आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि प्रिंस रात में घर में चचेरा भाई के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान किसी समय सांप ने उसे काट लिया, लेकिन बच्चे को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार सुबह जब उसकी तबीयत बिगड़ने और बेचैनी होने लगी तब परिजन उसे इलाज के लिए विष्णुगढ़ अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद सर्पदंश की पुष्टि करते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर हजारीबाग पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। लोकनाथ महतो को एक बेटा और एक बेटी थी। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता सहित परिवार के लोग सदमे में है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.