बोकारो, अप्रैल 13 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित नेहरू स्कूल के मैदान में रविवार को सकल सनातन हिंदू समाज गोमिया नगर के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। धनबाद केंद्र के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अरुण जी, धनबाद विभाग मंत्री राजेश दुबे, राष्ट्र सेविका समिति धनबाद की कार्यवाहिका अनुराधा जी, गायत्री परिवार के जिला उप समन्वयक सुरेश प्रसाद एवं नगर संचालक अरविंद कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन के दौरान हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र, महाभारत शंखनाद, वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.