बोकारो, जून 13 -- गोमिया प्रखंड अंतर्गत टीकाहारा पंचायत के केरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान उर्मिला बेसरा के रूप में की गई है। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। घटना के संबंध में उर्मिला के पिता नितीश बेसरा ने बताया कि उनकी पुत्री घर के बाहर कोड़ी चुन रही थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आने से उर्मिला को जोरदार झटका लगा, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उसे गोमिया सीएचसी पहु...