गोमिया में महुआ चुनने गई महिला को हाथी ने कुचला, मौत
बोकारो, अप्रैल 13 -- गोमिया, प्रतिनिधि। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया वन क्षेत्र के जागेश्वर जंगल में रविवार को जंगली हाथियों के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान ठकनी देवी के रूप में की गई। घटना उस समय घटी, जब वह अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में महुआ चुनने गई थी। सुबह में कार्तिक महतो व डंडु महतो सहित अन्य महिला-पुरुष ग्रामीणों के साथ ठकनी देवी जागेश्वर जंगल के डुमरिया गड्ढा स्थित कोली पत्थर क्षेत्र में महुआ चुनने पहुंची थी। इसी दौरान अचानक जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में महिला हाथियों की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ गए अन्य लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि वर्तमान में जागेश्वर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में करीब 12 हाथियों का झुंड सक्रिय रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.