बोकारो, अप्रैल 17 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक पेंटर की बुधवार रात हत्या कर दी गई। मृतक पहचान मोइनुद्दीन ऊर्फ गदौरी (54 वर्ष) के रूप में की गई, जो हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो गांव का निवासी था। सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, आईईएल थाना प्रभारी एसके मंडल व सीओ आफताब आलम समेत पुलिस बल पहुंचा और जांच शुरू की। मोइनुद्दीन का शव उसके किराए के मकान के पीछे मिला। शव एक टूटी कुर्सी पर पाया गया, जबकि उसके सिर और कान पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे मिले हैं और खून से सनी एक लकड़ी भी बरामद की गई है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- 30 साल से गोमिया में रह रहे पेंटर की मौत, हत्या का आरोप घटना का पता तब चला जब गुरुवार देर सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.