बोकारो, अप्रैल 12 -- प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रमुख प्रमिला चौड़े की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक की गई। बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम व उप प्रमुख अनिल कुमार महतो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख ने कहा कि गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में पूरे प्रखंड में जलापूर्ति व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करना बेहद जरूरी है। निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में खराब पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को भेजी जाए। साथ ही जलमीनारों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जा सके। बिजली व्यवस्था पर चर्चा करते हुए बताया गया कि स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास यदि कहीं खुले तार लटक रहे हों, तो इसकी सूचना बिजली विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.