बोकारो, अप्रैल 13 -- गोमिया। गोमिया थाना में रविवार को नए थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने योगदान दिया। कहा कि गोमिया थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाया जाएगा और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इसी प्रकार थाना क्षेत्र में कोई भी अवैध कार्य नहीं चलने दिया जाएगा। वहीं जनता की कोई शिकायत हो तो वे थाना आकर मुझसे संपर्क कर सकते हैं। थाना के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार गोमिया के निवर्तमान थाना प्रभारी रवि कुमार का स्थानांतरण पिंड्राजोरा थाना हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.