बोकारो, दिसम्बर 10 -- गोमिया (बेरमो), प्रतिनिधि। मंगलवार की शाम बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल आश्रम विद्यालय के समीप गोमिया-ललपनिया मुख्य मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान ढेंढे गांव निवासी स्व सुभाष प्रसाद के पुत्र रवि प्रसाद (38 वर्ष) और तुलबुल निवासी जगरनाथ महली के पुत्र मनसु महली (16 वर्ष या अधिक) के रूप में की गई। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रवि प्रसाद बाइक से अपने दोस्त दिलीप प्रजापति के साथ ललपनिया से अपने घर की ओर लौट रहा था। वहीं मनसू महली भी बाइक पर चार साल के एक बच्चे को बिठाकर ललपनिया की ओर जा रहा था। समीप के ही आश्रम विद्यालय के समीप घुमावदार मोड़ में दोनों बाइक टकरा गए। इस हादसे में दो की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.