बोकारो, अप्रैल 19 -- गोमिया। बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात गोमिया प्रखंड के कंडेर पंचायत के होंहे में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया और किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार, किसान प्यारेलाल महतो की लगभग एक एकड़ भूमि में लगी तरबूज की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं, खेत में पटवन के लिए लगाए गए ड्रिप पंप सेट को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं तिरला निवासी तापेश्वर महतो की करीब एक एकड़ में लगी आम बागवानी को भी तहस-नहस कर दिया गया। यह भी पढ़ें- जंगली हाथी से डर के साये में पेटरवार के चांपी, खेतको व मायापुर के ग्रामीण शनिवार सुबह जब प्यारेलाल महतो खेत पहुंचे तो उन्हें भारी नुकसान का पता चला। बताया कि रात को ही पहाड़ से हाथियों के गांव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.